अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन खुर्शीद अहमद सैय्यद ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश की जो समस्याएं हैं उनसे ध्यान हटाने के लिए काल्पनिक मुद्दों को तूल दे रही है जिसका कोई आधार नहीं है।
खुर्शीद अहमद सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लव जेहाद पूरी तरह से भाजपा की साजिश का नतीजा है।
उत्तर प्रदेश में दो राजनीतिक दल हैं इनमें एक हिंदुओं को डराकर वोट लेता है तो दूसरा मुसलमानों को डराकर वोट लेता है।
गौरतलब है कि भाजपा ने कई बार सार्वजनिक मंचों से लव जेहाद का मुद्दा उठाया है। हालांकि भाजपा आलाकमान ने इस मसले पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।
अमित शाह ने इस मामले पर उल्टा मीडिया पर ही आरोप जड़ दिया कि इस शब्द को मीडिया ने ईजाद किया है।