फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिन्मयानंद को लेकर कांग्रेस ने बोला तगड़ा हमला, कहा- दुष्कर्मी को एसी कमरा, पीड़िता को जेल

Thu, 26 Sep 2019 10:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सुप्रिया श्रीनेत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

स्वामी चिन्मयानंद मामले में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा सरकार पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह उर्फ चिन्मयानंद को बचाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुष्कर्म के मामले में योगी सरकार दोहरा रवैया अपना रही है। दुष्कर्म के आरोपी तीन बार के सांसद व गृह राज्य मंत्री रहे चिन्मयानंद को एसजीपीजीआई के एसी कमरे में आराम कराया जा रहा है, जबकि रेप पीड़िता 23 साल की विधि छात्रा को जेल भेज दिया गया।

वे पार्टी मुख्यालय में बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि रेप केस को वसूली के मुकदमे में बदला जा रहा है। सुप्रिया ने कहा कि संत समाज ने चिन्मयानंद को समाज से बाहर कर दिया है, लेकिन भाजपा के लोग चुप हैं।
विज्ञापन


एक प्रदेश प्रवक्ता ने बुधवार शाम को कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है। भाजपा सरकार ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की बात करती है, पर केंद्र व राज्य सरकार में 12 सांसद व विधायक ऐसे हैं जिन पर महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मुकदमे चल रहे हैं। इससे साबित है कि भाजपा ऐसे लोगों को राजनीतिक संरक्षण देती है। उन्नाव रेप कांड के आरोपी कुलदीप सेंगर पर 13 महीने बाद भाजपा ने कार्रवाई की। वह भी जब सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

चिन्मयानंद का भी दुष्कर्म का मुकदमा वापस लेने की कोशिश

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2017 में योगी सरकार ने जो 20 हजार मुकदमे वापस लिए, उनमें 2011 का एक दुष्कर्म केस चिन्मयानंद का भी था, लेकिन सीजेएम ने इसे खत्म करने से मनाकर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि चिन्मयानंद के नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में जेल में बंद आशाराम से भी संबंध हैं। दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को बालिग साबित करने के लिए दो सर्टिफिकेट चिन्मयानंद के मुमुश्र आश्रम की जया कामथ ने जारी किए थे।

सुप्रिया ने आरोप लगाया कि 376सी लगाकर बलात्कार के मुकदमे को समझौते से सेक्स में बदला गया है। रेप पीड़िता के 12 पन्ने की एफआईआर पर एसआईटी ने संज्ञान ही नहीं लिया है। प्रेस वार्ता में विधायक अराधना मिश्रा व अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें