फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के 'आतंकी' बयान पर बौराए अखिलेश!

Tue, 06 May 2014 11:12 AM IST
ब्यूरो्/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह के बयान के बाद भाजपा पर आरोप लग रहे हैं कि पार्टी चुनावी लाभ के लिए कुछ भी कर सकती है।
विज्ञापन


शाह के बयान पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अमित शाह द्वारा आजमगढ़ को आतंकवादियों का गढ़ बताए जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए चुनाव आयोग से उनके उत्तर प्रदेश में आने पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने सोमवार को यहां कहा कि आयोग को शाह के बयान का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन पर पाबंदी लगाने की कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा कर रही है ध्रुवीकरण

अखिलेश ने कहा कि भाजपा को पता चल गया है कि पूर्वांचल में पार्टी शिकस्त खाने जा रही है इसलिए वह सांप्रदायिक एजेंडा लागू करने की कोशिश में लग गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है कि वह केवल सांप्रदायिक एजेंडे से ही चुनाव जीत सकती है इसलिए जगह-जगह सांप्रदायिक आधार पर समाज में फूट डालने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि अखिलेश शाह के उस बयान का जिक्र कर रहे थे जिसमें शाह ने कहा था कि सपा, बसपा के कारण आजमगढ़ आतंक‌वादियों की धरती बन गई है, जो कि पहले वीरों की भूमि थी।
विज्ञापन

पहले लग चुका है प्रतिबंध

अमित शाह पर पहले भी विवादास्पद भाषण देने के कारण प्रतिबंध लग चुका है।

शाह ने एक जनसभा के दौरान सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह का नाम एक खास समुदाय से जोड़ते हुए कहा था कि अगर केंद्र में भाजपा की सरकार आती है तो राज्य की सपा सरकार ज्यादा दिन सत्ता में नहीं रह पाएगी।

जिसके बाद चुनाव आयोग ने शाह पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि माफी मांग लेने के कारण्‍ा उन्हें राहत मिल गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें