फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षियों को बदनाम करने का अभियान चला रही भाजपा : अखिलेश

Thu, 13 May 2021 08:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी में कालाबाजारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। सरकार लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है। उल्टा भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी में कालाबाजारी और महंगाई से लोग त्रस्त हैं। सरकार लोगों की समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है। उल्टा भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को बदनाम करने का अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार शायद यह समझती है कि जनता की आंखों पर झूठ का पर्दा डाल देगी पर ऐसा नहीं होगा। ऑक्सीजन की कालाबाजारी, दवाओं और इंजेक्शनों में मुनाफाखोरी और अस्पतालों में लूट की सच्चाई रोज ही दिख रही है। ऊपर से जनता को त्रस्त करने के लिए डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं।

ऑक्सीजन सिलेंडर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाकर 50 रुपये महंगा कर दिया है। बाजार में खाद्य पदार्थों, फल सब्जियों के दाम अचानक बढ़ गए हैं। रोज की कमाई से पेट भरने वालों को नमक रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। आपातकाल में भी शासन, प्रशासन और शराब माफिया का सिंडीकेट खुलेआम जहरीली शराब बिकवा रहा है। जनता इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें