फोटो-5-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में पूर्वांचल विकास बोर्ड सलाहकार साकेत मिश्रा के साथ प्रमाण पत्र ?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी से समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी को कलेक्ट्रेट में बुधवार को प्रमाण पत्र दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
जीत का प्रमाण पत्र लेते हुए नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वह जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगी। जिला पंचायत सदस्य सीटों पर जितने भी प्रत्याशी जीत के आए है उन सभी को उनके क्षेत्रों का विकास करने के लिए बराबर का योगदान दिया जाएगा। किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 27 में जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अरुण कुमार शुक्ल व सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष ने जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर निकली जहां उनके समर्थकों का जमावड़ा था। इस दौरान पूर्वांचल बोर्ड के सलाहकार भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई दी। संवाद