फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को अपशब्द बोलने वाले दयाशंकर की पत्नी को बीजेपी ने दिया टिकट

Mon, 30 Jan 2017 12:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
स्वाती सिंह - फोटो : amar ujala
भाजपा मह‌िला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वात‌ि स‌िंह को बीजेपी ने लखनऊ के सरोज‌िनीनगर से ट‌िकट द‌िया है। ये जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने की। बता दें क‌ि स्वात‌ि बीजेपी से न‌िकाले गए नेता दयाशंकर स‌िंह की पत्नी हैं। दयाशंकर स‌िंह को बसपा सुप्रीमो मायावती के बारे में अपशब्द बोलने की वजह से पार्टी से न‌िकाल द‌िया गया था। उस वक्त वह पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। उनसे पद भी छीन ल‌िया गया था। देखें पूरा मामला...    
विज्ञापन

2 of 4
दया शंकर
गौरतलब है कि दयाशंकर स‌िंह ने बसपा सुप्रीमो के बारे में अमर्याद‌ित ट‌िप्पणी की थी। इसके व‌िरोध में बसपाइयों ने जमकर बवाल ‌क‌िया था। इस दौरान उन्होंने दयाशंकर की बेटी सह‌ित पर‌िवार की म‌‌ह‌िलाओं के ल‌िए अपशब्द कहे थे। बसपा नेताओं की अभद्रता पर स्वात‌ि स‌िंह ने जमकर व‌िद्रोह क‌िया था और मायावती पर भी पलटवार क‌िया था। इसी दौरान वह चर्चा में आई थीं। 

 
 
विज्ञापन

3 of 4
दयाशंकर सिंह - फोटो : getty images
मायावती आज भी इस प्रकरण की चर्चा बीजेपी पर निशाना साधते वक्त करती रहती हैं। इस घटना के बाद भाजपा ने दयाशंकर ‌सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ पार्टी से भी न‌िकाल द‌िया था।
 
विज्ञापन

4 of 4
पुल‌िस ह‌िरासत में दयाशंकर - फोटो : amar ujala
इस मामले में दयाशंकर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद वह फरार हो गए थे। ब‌िहार के बक्सर इलाके में नाटकीय ढंग से उन्हें ‌ह‌िरासत में ल‌िया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें