फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ व भाजपा ने जनता को किया गुमराह: शिवपाल

Thu, 01 Jan 2015 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण, सिंचाई एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय में लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर आयोजित संकल्प समारोह में उन्होंने कहा कि राजनारायण ने व्यापक जनाधार वाली कांग्रेस को वोट से भी हराया और कोर्ट में भी हराया।

इनका (संघ व भाजपा) तो कोई आधार ही नहीं है। इन्होंने बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह किया, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। इन्होंने पहले लव जेहाद का मुद्दा उठाया और फिर धर्मांतरण का।
विज्ञापन


ये देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। शिवपाल ने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को देश की एकता व मजबूती के लिए इन ताकतों को बेनकाब करने का संकल्प दिलाया।

शिवपाल ने कहा कि राजनारायण छोटी-छोटी सभाओं में भी जाते थे। वे स्थानीय समस्याओं को मुद्दा बना लेते थे। जहां भी अन्याय हो वहां सपा कार्यकर्ता पहुंचें, जनता के साथ खड़े हों, राजनारायण को यही श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि राजनारायण जनता के लिए समर्पित नेता थे। पूर्व मंत्री भगवती सिंह, मंत्री अंबिका चौधरी, पारसनाथ यादव, विक्रमा राय, सुरेंद्र पटेल, शतरूद्र प्रकाश, नारद राय और चिंतन सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने राजनारायण को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें राजनीतिक संत बताया।
विज्ञापन

आजादी की दूसरी लड़ाई के अगुवा थे राजनारायण

नरही के लोहिया मजदूर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के पदाधिकारियों व अन्य वक्ताओं ने राजनारायण को आपातकाल के दौरान दूसरी आजादी की लड़ाई का अगुवा बताया।

पूर्व मेयर दाऊजी गुप्त ने कहा कि शोषित, पीड़ित लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए राजनारायण ने आजीवन संघर्ष किया। सहदेव सिंह गौतम, उमाशंकर मिश्र, इमरान सिद्दीकी, जय सिंह वर्मा, शत्रोहन यादव आदि ने भी विचार रखे।

इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकबंधु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ मंत्री राजेंद्र चौधरी भी थे।

वहीं कल मंगलवार को शिवपाल सिंह ने भाजपा नेता‌ओं पर बूचड़खानों से कमीशन लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि एक महीने के भीतर भाजपाई नहीं सुधरे तो वह एक-एक नेता का नाम लेकर उनकी पोल खोलेंगे। उन्होंने कहा, कुछ केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झूठ बोलने की सारी सीमाएं लांघ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें