राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा भले ही अभी तक प्रत्याशी की घोषणा न कर पाई हो लेकिन उसने अपने उम्मीदवार के नामांकन की तारीख तय कर दी है।
भाजपा का प्रत्याशी नामांकन के अंतिम दिन 10 नवंबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेगा।
उधर, भाजपा अब भी प्रत्याशी के नाम पर पर्दा डाले हुए है, जिससे अटकलों का बाजार लगातार गर्म है।
दावेदारों में एक नया नाम पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह का भी जुड़ गया है।
राज्यसभा उम्मीदवार के बारे में पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि उम्मीदवार तो अभी तय नहीं है, पर नामांकन की तारीख जरूर तय कर दी गई है।
पार्टी हाईकमान जिसे भी उम्मीदवार तय करेगा, वह 10 नवंबर को सुबह 11 बजे नामांकन पत्र दाखिल करेगा।