फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रबंधन व अभियान के लिए भाजपा की 32 सदस्यीय टीम घोषित, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 05 Mar 2019 01:10 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र की सत्ता पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने चुनाव प्रबंधन और अभियान के लिए 32 सदस्यीय टीम का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है।

विज्ञापन


भाजपा ने यूपी में चुनाव प्रबंधन का प्रभारी जेपीएस राठौर को बनाया है। उन्हें सहयोग करने के लिए अरुणकांत त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश ओझा और संजीव भारद्वाज लगाए गए हैं। राठौर चुनाव आयोग संबंधी काम भी देखेंगे।

इसके अलावा, विशेष चुनाव अभियान की जिम्मेदारी जसवंत सैनी, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, संतोष सिंह, प्रकाश पाल और शिवभूषण सिंह को दी गई है। वहीं, प्रचार अभियान के प्रमुख की जिम्मेदारी गोविन्द नारायण शुक्ला संभालेंगे। उनके सहयोग के लिए मंत्री अमरपाल मौर्य लगाए गए हैं। कार्यक्रम तैयार करने का काम अनूप गुप्ता और पुष्पेंद्र त्यागी करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन्हें मिली पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम करवाने की जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी स्टार प्रचारकों की सभा और रैली आयोजित करवाने की जिम्मेदारी त्रयम्बक त्रिपाठी को सौंपी गई है। सोशल मीडिया काम काज संजय राय, अंकित चंदेल व विनीत मालवीय को दिया गया है। आईटी टीम में कामेश्वर मिश्रा और सुखविंदर सोम लगाए गए हैं।

शोध एंव विश्लेषण विभाग की जिम्मेदारी आलोक पांडेय व मीडिया एवं मीडिया वाच के लिए मनीष दीक्षित और हिमांशु दुबे संभालेंगे। इसके अलावा, विद्यासागर सोनकर, भारत दीक्षित, कुनाल अवस्थी और अतुल अवस्थी परिवहन व अन्य संसाधनों की व्यवस्था संभालेंगे। वहीं, नलिन भटनागर, स्वाति सिंह और ऋचा शर्मा वार रूम देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें