फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हार की खुन्नस निकाल रही सपा सरकार'

Wed, 13 Aug 2014 02:20 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर हार की खुन्नस निकालने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने मंगलवार को यहां यूरिया के दामों में बढ़ोतरी की आलोचना की।
विज्ञापन


कहा कि सरकार प्रदेश के किसानों से बदला ले रही है। हार से चिढ़ी सूबे की सरकार खुन्नस में फैसले ले रही है।

पहले बस भाड़े में बढ़ोतरी की। अब खाद के दाम बढ़ा दिए। आरोप लगाया कि सरकार समस्या का स्थायी समाधान निकालने के बजाय किसानों का उत्पीड़न करने वाला फैसला कर रही है।
विज्ञापन


सरकार को यूरिया का 2 लाख टन स्टॉक बनाना था। जो उसने नहीं बनाया। कहा कि देश में उत्तर प्रदेश पहला ऐसा राज्य है जहां खाद के दाम बढ़ाए गए हैं।

यूपी ऐसा राज्य है जहां यूरिया के दामों में वृद्धि कर दी गई है। जबकि देश के किसी अन्य राज्य में यूरिया के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें