फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर भाजपा पार्षद ने दिया धरना, रामकी पर काम न करने का लगाया आराेप

विज्ञापन
धरना देते पार्षद।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर वार्ड के भाजपा पार्षद हरिशचंद्र लोधी ने सोमवार को नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। उन्होंने रामकी कंपनी को काम देने का विरोध किया। पार्षद का आरोप है कि कंपनी काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने जून में रामकी को काम देने का आदेश दिया था। लेकिन रामकी कंपनी काम नहीं कर रही है। एक कार्यदायी संस्था पहले से ही सफाई का काम कर रही है। उसके 47 कर्मचारियों को नगर निगम या रामकी ने भुगतान नहीं किया है। इससे वार्ड की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
सोमवार सुबह पार्षद ने नगर आयुक्त गौरव कुमार से बात करनी चाही। परंतु नगर आयुक्त ने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पार्षद ने कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। नगर आयुक्त ने मामले के समाधान का आश्वासन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पार्षद ने मंगलवार को फिर से धरना देने की घोषणा की है। इस धरने में छह और वार्ड के पार्षद शामिल होंगे। क्योंकि नगर निगम ने एक सितंबर से कदम रसूल, अयोध्यादास प्रथम व द्वितीय, फैजुल्लागंज द्वितीय, गोमती नगर और हुसैनाबाद वार्ड भी रामकी को सौंपने का आदेश दिया है। यह आदेश रामकी के खराब काम के बावजूद जारी किया गया है।

धरना देते पार्षद।

धरना देते पार्षद।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें