लखनऊ। नगर निगम सदन की बैठक में पेयजल पर चर्चा के दौरान मंगलवार को दो साल पहले बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के पार्षद अमित चौधरी का सदन में महापौर से बहस हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि अमित ने महापौर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए यह तक कह दिया कि उनका वार्ड तो महापौर के निजी सचिव उपाध्याय चला रहे हैं। इसको लेकर महापौर ने कहा कि यह आरोप गलत है। आपके वार्ड में काफी काम कराया गया है। बहस के बीच रोते हुए अमित सदन से बाहर चले गए। हालांकि, कई पार्षदों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, मगर वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि वह दलित हैं, इसलिए उनकी उपेक्षा की जा रही है।
चौक चौराहे के नामकरण विवाद में कांग्रेस-भाजपा पार्षद भिड़े
कांग्रेस पार्षद मुकेश सिंह चौहान ने चौक चौराहे के दोहरे नामकरण को लेकर सवाल किया। उन्होंने भाजपा पर अपने नेता पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर भाजपा पार्षद रंजीत सिंह व दूसरे पार्षदों ने विरोध किया। हंगामा इस कदर बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। अन्य पार्षदों ने रोकने का प्रयास किया। इस बीच महापौर ने 30 मिनट तक सदन स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर फिर इसी मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया। हालांकि, महापौर ने कहा यह कोई मामला नहीं है। दो अलग-अलग चौराहों के नामकरण किए गए हैं। अभियंत्रण विभाग की रिपोर्ट भी सदन में पढ़ी गई। एक चौराहे का नाम पूर्व राज्यपाल स्व. लालजी टंडन व दूसरे का नाम साहित्यकार अमृतलाल नागर के नाम से किया गया है।
पुनरीक्षित बजट के बजाय सामान्य सदन बुलाने पर हंगामा
नगर निगम सदन की कार्यवाही शुरू होते हुए सपा पार्षद यावर हुसैन रेशू और ममता चौधरी ने कहा कि यह पुनरीक्षित बजट सदन की बैठक के बजाय सामान्य सदन की बैठक बुलाना सही नहीं है। पहले पुनरीक्षित बजट की बैठक बुलाई जानी चाहिए थी। इस पर महापौर ने कहा कि उन्होंने तो नगर निगम को पत्र लिखकर पुनरीक्षित बजट सदन और सामान्य सदन की बैठक एक साथ बुलाने के लिए कहा था, मगर अधिकारियों ने कहा कि एक साथ बैठक नहीं हो सकती। इस पर रेशू ने कहा कि इस तरह तो नई पंरपरा शुरू कर दी गई है, क्योंकि पिछली बार भी ऐसा ही किया गया था।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।
नगर निगम सदन की बैठक।