भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने करीब तीन महीने के इंतजार के बाद सोमवार को अपनी टीम घोषित की। बिजनौर की रश्मि रावल और लखनऊ की अर्चना मिश्रा को महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर गिरिजा तिवारी, शीला सिंह, गोदावरी मिश्रा, कमलेश कठेरिया, रीता शास्त्री, निवेदिता श्रीवास्तव, नीरज वर्मा, सीता राय, दुर्गेश नंदनी और दीक्षा गंगवार को नियुक्त किया है।
विजय लक्ष्मी साहू, अरुणा यादव, पदमा दीक्षित, मीनाक्षी भराला, दिव्या पांडेय, ऊषा मौर्या, डॉ.कृतिका अग्रवाल, नीतू सिंह, सुषमा अग्रवाल और मीना पांडेय को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। प्रिया अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, कल्पना तिवारी को कार्यालय मंत्री और सुनीता बंसल को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दर्शना सिंह ने महिला मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी की है। अनिता त्रिपाठी को काशी, सुनीता श्रीवास्तव को गोरखपुर, बबिता चौहान को ब्रज, सुषमा खडगवाल को अवध, अंजू वारियर को पश्चिम और पूनम द्विवेदी को कानपुर क्षेत्र की अध्यक्ष नियुक्त किया है।