फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुख्यमंत्री कर रहे चौथे स्तंभ पर हमला’

Sat, 11 Jan 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा व कांग्रेस ने मीडिया की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कोसा है।
विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा कि सैफई महोत्सव में करोड़ों रुपये खर्च होने का मामला उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री ने जिस तरह से मीडिया को धमकाया, उससे उनकी बौखलाहट झलकती है।

मुख्यमंत्री का रूप देखकर हिटलर की याद ताजा हो गई। यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला है।

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को नजरंदाज कर जिस तरह सैफई महोत्सव का आयोजन करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं भाजपा के प्रवक्ता विजय पाठक ने कहा कि मीडिया पर दबाव बनाना और उसे डराना-धमकाना सपा की पुरानी आदत है।

मीडिया को धमकाने या बुरा-भला कहने से सच बदल नहीं जाएगा। सच यही है कि जो कुछ सैफई में हुआ है, वह मर्यादित नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें