फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोदी पर महा कन्फ्यूजन, गुजरात भेजें या काशी?

Sat, 15 Mar 2014 03:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में नेताओं की खींचतान और प्रतिष्ठा की लड़ाई सुलझाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दखल देना पड़ा।
विज्ञापन


इसके बाद नए फॉर्मूले पर पार्टी के दिग्गज नेताओं की सहमति बनाने की कोशिश शुरू हो गई है। इस बीच, पार्टी ने कलराज मिश्र को दिल्ली बुला लिया है।

दिल्ली रवाना होने से पहले मिश्र ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि यूपी को लेकर शनिवार को काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाने की उम्मीद है।

टल सकती है सूची की घोषणा

सूत्रों ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि शनिवार को यूपी की कुछ सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाए।

हालांकि, लखनऊ और वाराणसी सीट को लेकर हो रही खींचतान को देखते हुए इस पर फैसला टल सकता है।

उम्मीद की जा रही है यदि इस सीट पर आपसी सहमति नहीं बन सकी तो फैसला होली तक के लिए टाल दिया जाएगा।

मोदी पर चल रहा गहन मंथन

जानकारी के मुताबिक वाराणसी व लखनऊ को लेकर जारी विवाद थामने के लिए मोदी को सिर्फ गुजरात से ही चुनाव लड़ाने और राजनाथ सिंह को वाराणसी और डॉ. मुरली मनोहर जोशी को लखनऊ से उतारने के विकल्पों पर गहन मंथन चल रही है।

वहीं लालजी टंडन को कानपुर भेजा जा सकता है। दरअसल, मोदी को वाराणसी से मैदान में उतारने को लेकर भाजपा दुविधा में हैं क्योंकि पार्टी को वहां के जातीय समीकरण मोदी के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं।

इसलिए अब नए फॉर्मूले पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

10 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन आज से

पहले चरण में सूबे की 10 लोकसभा सीटों के लिए शनिवार सवेरे 11 बजे अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही इन सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उम्मीदवार 22 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। जबकि 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि नामांकन दाखिल करने के दौरान आरओ/एआरओ के कार्यालय के 100 मीटर के भीतर महज तीन वाहन ही लाए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें