भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव पर लोगों की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री ने बलिया में भविष्य में गांवों को 18-22 घंटे बिजली मुहैया
कराने ऐलान किया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
दो साल की सरकार के बाद जो
मुख्यमंत्री गांवों को आठ-दस घंटे भी बिजली न दे पाए हों, सिर्फ बिजली की
दरें ही बढ़ाते रहे हों, वे 18-22 घंटे बिजली कैसे दे पाएंगे।
बलिया में
की गई घोषणा पूरी कर पाना मौजूदा सरकार के लिए काफी मुश्किल है।