अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए बैठक बुलाने से जुड़े गृह विभाग के विवादित पत्र पर की जा रही कार्यवाही पर भाजपा ने सवाल खड़ा किया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के विवादित अंश को सरकार टाइपिंग त्रुटि बता रही है जबकि वरिष्ठ मंत्री आजम खां सरकार के खिलाफ साजिश बता रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गृह विभाग से जारी यह पत्र किन-किन स्तर से होकर गुजरा और इतनी बड़ी गलती कैसी हुई, सरकार को यह सार्वजनिक करना चाहिए।
उन्होंने तत्कालीन गृह सचिव सर्वेश चंद्र मिश्र के निलंबन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पत्र सार्वजनिक होने के बाद सरकार ने उन्हें पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया और उसके एक दिन बाद निलंबित कर दिया।
पाठक ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या एक दिन में ही मिश्र के खिलाफ जांच पूरी हो गई जो उन्हें निलंबित कर दिया गया, या किसी के दबाव में निलंबन का निर्णय लिया।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां