लखनऊ। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने जीत दर्ज की है। खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के पहले चक्र के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी ने 7,189 मतों के साथ बड़ी बढ़त बनाई थी। सपा प्रत्याशी सुशील कुमार को 3,537 मत मिले थे। दोनों प्रत्याशियों के बीच 3,652 मतों का अंतर दर्ज किया गया। देर रात तक मतगणना जारी थी।
चुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई। भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच मुकाबले पर विशेष नजर रही। उमेश द्विवेदी की बढ़त से भाजपा समर्थक उत्साहित दिखे। वहीं, सपा प्रत्याशी सुशील कुमार दूसरे और सोहन लाल वर्मा तीसरे स्थान पर रहे। पहले चक्र की गणना के बाद ही उमेश द्विवेदी ने प्रतिद्वंद्वी पर बड़ी बढ़त बना ली थी। इसके बाद से ही चुनाव परिणाम को लेकर शिक्षकों और राजनीतिक दलों के समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी रहीं।
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम के बीच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना अभी शुरू नहीं हो सकी है। यहां फिलहाल मतपेटियों से मतपत्र निकालने और उन्हें व्यवस्थित कर बंडल तैयार किए जाने के बाद ही मतगणना शुरू हो सकेगी।
प्रत्याशी का नाम- प्राप्त मत
उमेश द्विवेदी (भाजपा)- 7,189
सुशील कुमार (सपा)- 3,537
आशीष कुमार सिंह- 142
जगजीवन प्रसाद शुक्ल- 760
जितेंद्र नाथ मिश्र- 30
दीन दयाल गुप्त- 19
देवेंद्र कुमार सिंह- 94
धीरेंद्र सिंह- 97
डॉ. रवींद्र कुमार त्रिपाठी- 23
शाह आलम खान राणा- 128
सुशील कुमार (निर्दलीय)- 58
सोहन लाल वर्मा- 938
श्रवण कुमार त्रिपाठी- 21
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।
मतगणना में लगे कर्मी।