कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की अमेठी और रायबरेली से उम्मीदवारी पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा कि देश भर में कोई चर्चा नहीं है। कोई भी उनके लिए चर्चा नहीं कर रहा है। अगर लोग चर्चा कर रहे थे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तो हम जीत नहीं रहे होते... मेरे सामने(अमेठी से) कोई प्रत्याशी नहीं है। मैं प्रतियोगिता तो तब करूंगी जब मेरे सामने कोई आएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत रही है कि दूसरों को लूटो और अपनी जेबें भरो। वो इस बार भी लोगों की संपत्ति लेकर दूसरों को बांटने की बात कर रहे हैं।
स्मृति ईरानी ने अमेठी सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। यह तीसरी बार है जब उन्होंने इस सीट से प्रत्याशी हैं।