मिल्कीपुर उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने अपनी जीत पर कहा कि मोदी-योगी की नीतियों के कारण जनता ने आशीर्वाद दिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मिल्कीपुर में विजयी भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान ने कहा कि मिल्कीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत हुई है। केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से खुश होकर यहां की जनता ने अपना आर्शीवाद दिया है।
विज्ञापन
इसके लिए जनता जनार्दन के श्रीचरणों में प्रणाम करते हुए उनका आभार व्यक्त करता हूं। जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में मिल्कीपुर क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और निर्देशन में काम करेंगे।