फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से ही सही शुरू हुआ लौह संग्रह अभियान

Mon, 06 Jan 2014 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल की लौह प्रतिमा निर्माण के लिए लोहा दान का अभियान रविवार को ब्लॉकों में शुरू हुआ।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लौह दान संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश सिंह ने मोहनलालगंज के समेसी गांव में चौपाल लगाकर इसका श्रीगणेश किया।

उन्होंने कहा, लौह संग्रह अभियान आज से पूरे प्रदेश में प्रत्येक ब्लॉक पर शुरू हो गया है। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा।
सिंह ने कहा, पटेल की प्रतिमा आने वाले वर्षों में देश की भावी पीढ़ी को राष्ट्र की अस्मिता व गौरव की याद दिलाती रहेगी।

चूंकि प्रतिमा बनाने में हर गांव का लोहा और मिट्टी इस्तेमाल होगी, इस नाते देश को एकता के भावात्मक सूत्र में बांधने में भी मदद मिलेगी।

प्रतिमा के जरिये भावी पीढ़ी को हमेशा यह याद रहेगा कि देश को विशाल स्वरूप देने के लिए सरदार पटेल ने कितना परिश्रम किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें