फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की मेगा योजनाओं के लोकार्पण पर भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 01 Dec 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने सपा सरकार पर बजट का उपयोग न करने और आधी-अधूरी योजनाओं का लोकार्पण करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि वर्ष 2016 का एक माह शेष है लेकिन अधिकांश विभागों में 50 फीसद धन का भी उपयोग नहीं हुआ है।

चुनाव निकट देखकर अब अधूरी योजनाओं के लोकार्पण किए जा रहे हैं। यह जनता की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

दीक्षित ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं की बड़ी राशि का उपयोग नहीं हुआ है। राज्य वित्त आयोग व 14वें वित्त आयोग की भी राशि का बड़ा भाग खर्च नहीं हुआ।
विज्ञापन

बजट न खर्च होने का मुद्दा बीते सत्र में उठाया

भाजपा विधायकों ने बजट खर्च न होने के सवाल विधानमंडल के बीते सत्रों में उठाए थे। सरकार ने इस चेतावनी की अनसुनी की और कई विभागों में बजट यूं ही पड़ा रहा। अब सारे धन के बंदरबांट की तैयारी है।

भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का फीडबैक है कि ग्रामीण जनता पीड़ित है, उनमें गुस्सा है। ग्राम विकास व पंचायती राज के धन का भी दुरुपयोग धड़ल्ले से हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें