फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जनता को पिटवाकर खुन्नस निकाल रही सपा सरकार'

Fri, 23 May 2014 12:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम के निर्वाचन क्षेत्र मैनपुरी में हत्या और निर्दोषों पर हुए लाठीचार्ज पर भाजपा ने सपा पर संगीन आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में पराजय से खीझी सपा सरकार जनता को पिटवाने पर उतर आई है। मैनपुरी में हत्या व हत्या के बाद निर्दोषों पर लाठीचार्ज की घटना इसका प्रमाण है।

पार्टी प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि मैनपुरी में बवाल की घटना सरकार पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।

मैनपुरी सपा मुखिया मलायम सिंह यादव का निर्वाचन क्षेत्र है। वहां पर यह घटना खुद मुलायम के लिए बड़ी चुनौती है।

लाठीचार्ज भी किया गया

भाजपा ने आरोप लगाया है कि सपा सरकार डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी करके धमका रही है।

प्रतापगढ़ में वकीलों पर लाठीचार्ज भी इसी खीझ का परिणाम है। सरकार को विधानसभा चुनाव में इस सबका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

गौरतलब है कि 16 मई को आए विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में अप्रत्याशित रूप से 71 सीटें मिलीं वहीं सपा सिर्फ पांच सीटें ही ‌हासिल कर सकी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव भी हैं कारण

लोकसभा के चुनाव की समाप्ति के बाद अब सपा सरकार के सामने एक बड़ी चुनौती राज्य में अपनी सत्ता को बरकरार रखना है।

अगर लोकसभा में मिली सीटों की तुलना करें तो सपा की राज्य में अब सिर्फ 42 सीटें ही बची हुई हैं अतः पार्टी को अपने जनाधार खोने का भय बना हुआ है।

वहीं भाजपा की बात करें तो आम चुनाव में मिली शानदार कामयाबी के बाद पार्टी को यकीन है कि वह 2017 में प्रदेश में भी अपना परचम फैलाने में कामयाब रहेगी। ऐसे में पार्टी सपा पर वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें