फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैट को लेकर भाजपा ने अखिलेश सरकार पर उठाए सवाल

Fri, 25 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश सरकार पर टैक्स के नाम पर लोगों की जेबें खाली कर देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी चुनाव में यह वादा करके सत्ता में आई थी कि सरकार बनने पर वह वैट की दरों को पड़ोसी राज्यों के बराबर कर देगी।

पर, साढ़े तीन साल में इस वादे पर अमल करने के बजाय वैट में बढ़ोतरी के बहाने लोगों की जेबें खाली करने में जुटी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोगों पर करों का बोझ लादते जा रहे हैं। पर, सुविधाओं का आलम यह है कि राजधानी तक में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सड़कें बनती है और कुछ ही दिन में धंसना शुरू हो जाती है।
विज्ञापन


लोगों को नहीं देना चाहती मंहगाई से राहत : पाठक ने कहा कि सरकार ने 40 हजार से ज्यादा मूल्य वाले दुपहिया वाहनों पर लगने वाले वैट में वृद्धि कर दी।

देश में घरेलू ईंधन के दाम कम होते जा रहे है, किन्तु अखिलेश सरकार ने इसका लाभ आम लोगों को देने के बजाय टैक्स की दरें स्थाई कर दी। मतलब पेट्रोल, डीजल के दाम जितना भी घटें लेकिन टैक्स नहीं घटेगा।
विज्ञापन


कहा कि सरकार करों का बोझ तो बढ़ाती जा रही है लेकिन जनसुविधाओं पर उसका ध्यान नहीं है। शुद्ध पेयजल, सफाई और बढ़िया सड़कों की समस्या के साथ प्रदेश में अस्पतालों के हालत भी बदतर है। मुफ्त दवाई का नारा सत्तारूढ़ दल सपा के नेताओं की जुबान तक ही सिमटा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें