फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रष्टाचार के पैसों से विदेश घूम रहे अखिलेश यादव, सीएम योगी की सादगी से सीख लें'

Thu, 12 Jul 2018 08:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भ्रष्टाचार के पैसे से विदेश घूमने का आरोप लगाया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि अखिलेश ने मुख्यमंत्री रहते जिस तरह भ्रष्टाचार किया, उसका पता उनकी जीवन शैली से चलता है।

विज्ञापन


गरीबों के हिमायती होने का दिखावा करने वाले सपा मुखिया विलासिता के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश जो साइकिल भी चलाते हैं उसे खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने सरकारी आवास में भ्रष्टाचार के पैसे से सुख व आनंद के वे सारे तामझाम किए थे, जिसकी तक कल्पना नहीं की जा सकती थी।

सिंह ने कहा कि अखिलेश को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सादगी से सीख लेनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें