फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रभारी-संयोजक बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रभारी-संयोजक बनाए
विज्ञापन

लखनऊ। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर युवा मोर्चा की तैयारी बैठक रविवार को बीजेपी महानगर कार्यालय कैसरबाग में हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष टिंकू सोनकर की मौजूदगी में हुई बैठक में एमएलसी चुनाव के लिए प्रभारियों और संयोजकों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

अध्यक्ष टिंकू सोनकर ने बताया कि महामंत्री दीप प्रकाश को चुनाव प्रभारी, मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम को एमएलसी तथा कैंट उप चुनाव का मीडिया संयोजक, अनुराग मिश्रा को संयोजक, हर्ष शुक्ला मोनू को सह संयोजक, वेद प्रकाश को पूरब विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, मानवेन्द्र सिंह को उत्तर विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, सुभाष मिश्रा को मध्य विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, अविनाश यादव को कैंट विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, आशीष तिवारी को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र का संयोजक, अभिषेक बाजपेयी को पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का संयोजक बनाया गया है। भाजयुमो महानगर के मीडिया प्रभारी खुर्शीद आलम ने बताया कि एमएलसी चुनाव को लेकर युवा मोर्चा को 15 से 20 हजार एमएलसी चुनाव का फॉर्म भरने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे घर-घर संपर्क कर तथा कैंप लगाकर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें