लोकबंधु राजनारायण सच्चे समाजवादी चिंतक थे। इसलिए आज के युवा वर्ग को
उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर समाज सेवा करना चाहिए।
लोकबंधु राजनारायण की
जयंती के मौके पर यह बात सरोजनी नगर के विधायक शारदा प्रताप शुक्ला ने
सोमवार को कही।
कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल में इस मौके पर आयोजित
गोष्ठी में उन्होंने कहा कि राजनारायण जी हमेशा गरीब व पिछडे वर्ग को आगे
बढ़ाने थे।
इस मौके पर शारदा प्रताप शुक्ला ने सभी वार्डों में जाकर
मरीजों को फल व मिठाई वितरित की।
इस मौके पर सीएमएस डॉ.सुरेश सिंह सहित
कर्मचारी, सपा नेता कृष्ण प्रताप शुक्ला, कमलेश सिंह, एमबी सिंह, शिवकुमार
तिवारी व जिला सचिव राजेंद्र यादव मौजूद थे।