फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नववर्ष पर खुशियों का जन्म, 27 घरों में गूंजी किलकारी

Wed, 01 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नववर्ष का पहला दिन जिले के 27 परिवारों के लिए खुशियां लेकर आया है। इन घरों में किलकारी गूंज उठी, जिससे नए साल का जश्न दोगुना हो गया। भिनगा जिला अस्पताल में छह बच्चों का जन्म हुआ, वहीं अन्य बच्चे विभिन्न सीएचसी में पैदा हुए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में ग्राम मझौवा निवासी मिथिलेश ने मंगलवार रात 12:20 बजे पुत्र को जन्म दिया। वहीं, गिलौला के ग्राम नारायणपुर निवासी सुशीला ने रात एक बजे पुत्री को जन्म दिया। इसी तरह से सिरसिया के ग्राम संग्रामगंज निवासी मायावती ने रात 1:10 बजे पुत्र, मथुरा बाजार निवासी विनीता ने रात तीन बजे पुत्री, हरिहरपुररानी के ग्राम रेवलिया निवासी पंक्षी ने सुबह पांच बजे पुत्र व ग्राम इटवरिया निवासी पूजा देवी ने सुबह 11 बजे पुत्री को जन्म दिया। भिनगा सीएचसी में बुधवार सुबह 10:30 बजे ग्राम अवधूत नगर निवासी सकीना ने पुत्री को जन्म दिया। मल्हीपुर सीएचसी में दो प्रसव हुए, जिनमें ग्राम बहोरवा की अर्चना ने पुत्री, ग्राम पयागपुर की सीमा ने पुत्र को जन्म दिया। सिरसिया सीएचसी में सात शिशुओं का जन्म हुआ, जिनमें चार लड़के व तीन लड़कियां हैं। गिलौला सीएचसी में छह प्रसव हुए, जिनमें चार पुत्र व दो पुत्री शामिल हैं। इकौना सीएचसी में पांच प्रसव हुए, जिसमें तीन पुत्र व दो पुत्रियां शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें