उत्तर प्रदेश में बिलारी और जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
अपर मुख्य निर्वाचन आयुक्त रमाकांत पांडेय ने बताया कि बिलारी और जंगीपुर विधानसभा की रिक्त सीटों के लिए 16 मई को मतदान होगा।
बताया कि चुनाव की अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी वहीं मतगणना 19 मई को होगी।
बता दें कि गाजीपुर जिले की जंगीपुर सीट प्रदेश पंचायतराज मंत्री कैलाश यादव के निधन से खाली हुई थी वहीं मुरादाबाद-संभल जिले की बिलारी विधानसभा सीट सपा विधायक मो. इरफान की मृत्यु हो जाने की वजह से खाली हुई थी। मो. इरफान की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी।
यहां देखें कार्यक्रम
निर्वाचन अधिसूचना- 22 अप्रैल 2016
नामांकन की आखिरी तारीख- 29 अप्रैल 2016
नाम पंत्रों की जांच की तारीख- 30 अप्रैल 2016
नाम वापसी की आखिरी तारीख- 2 मई 2016
मतदान की तारीख- 16 मई 2016
मतगणना की तारीख- 19 मई 2016
21 मई से पहले निर्वाचन पूरा कर लिया जाएगा।