फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिकरू कांड: ईडी ने विकास दुबे की पत्नी व बेटों से सात घंटे तक की पूछताछ

Wed, 21 Oct 2020 11:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विकास दुबे की पत्नी पहुंची ईडी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे व उसके करीबियों के आर्थिक साम्राज्य की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बुधवार को विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे व उसके दोनों बेटों से करीब सात घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान किसी अन्य को वहां उपस्थित नहीं रहने दिया गया।

विज्ञापन


ईडी ने विकास दुबे के साबुन व्यापारी से क्या रिश्ते थे? कौन-कौन राजनेता उसके संपर्क में था? कारोबार में कौन-कौन साझेदार था? जैसे सवाल पूछे। ईडी ने ऋचा को बुधवार को चल अचल संपत्ति के दस्तावेजों के साथ निदेशालय में हाजिर होने के लिए नोटिस भेजा था।

नोटिस पर ऋचा अपने बेटों आकाश, शांतनु और वकील के साथ दिन में करीब सवा 11 बजे निदेशालय पहुंची। निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि सभी से सामान्य पूछताछ की गई।
विज्ञापन


दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने 14 सितंबर को विकास दुबे और उसके साथी जय बाजपेयी सहित 36 आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। जय बाजपेयी, विकास दुबे का फाइनेंसर है। पुलिस ने जय बाजपेई की कानपुर में तीन अवैध संपत्तियों को कुर्क भी किया था। वर्तमान में वह जेल में बंद है।

हालांकि निदेशालय का अधिकारियों का कहना था कि बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि निदेशालय की एक महिला अधिकारी ने ही ऋचा दुबे से अधिक पूछताछ की। पूछताछ का खास बिंदु विकास दुबे के आर्थिक साम्राज्य में उसके सहयोगियों पर केंद्रित था। निदेशालय इससे पहले विकास दुबे के फायनेंसर जय बाजपेयी से पूछताछ कर चुका है और विकास व उसके अन्य सहयोगियों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा भी जुटाया है। विकास की पत्नी ने अपने व विकास के बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज निदेशालय के अफसरों को दिए। प्रवर्तन निदेशालय को जांच में अब तक 139 संपतियों का ब्यौरा मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें