फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीजीपी से मिले प्रिया के पिता, सीबीआई जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठे उनके पिता जसराम को शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

इसके बाद वह डीजीपी से मिलकर सीबीआई जांच संबंधी ज्ञापन सौंपा। अफसराें ने शासन तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। जसराम का कहना है कि जांच के आदेश होने तक धरना जारी रखेंगे।
जालौन निवासी जसराम की 13 वर्षीय बेटी प्रिया एसआर स्कूल से 8वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में प्रिया की संदिग्ध हालात मेें मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पांच महीने तक विवेचना के बाद पुलिस ने एफआर लगा दी थी। इस पर जसराम ने सवाल उठाए थे। आरोप था कि पुलिस ने दबाव में कार्रवाई की। इसके बाद वह सात जून से ईको गार्डन पार्क में धरने पर बैठे।
उनकी मांग है कि केस की सीबीआई जांच कराई जाए। जसराम ने बताया कि शनिवार का पुलिसकर्मी उनको लेकर पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह डीजीपी से मिले और ज्ञापन सौंपा।
जसराम का कहना है कि अभी तक आश्वासन तो मिला है लेकिन वह धरना तभी खत्म करेंगे जब जांच के आदेश हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारी सीबीसीआईडी जांच कराने के लिए राजी हैं, लेकिन वह सीबीआई जांच ही चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें