-इंदिरानगर इलाके का मामला, पुताई मजदूर था मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। इंदिरानगर के कलेवा चौराहे पर शनिवार शाम को गड्ढे से बचने में एक बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जगजीवन (25) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके मित्र का इलाज चल रहा है।
इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक, मूलरूप से गायत्री नगर का जगजीवन पुताई मजदूर था। उसके भाई सूरज ने बताया कि शनिवार को दोस्त के साथ जगजीवन पुताई मजदूरी के लिए गया था। शाम को बाइक से लौटते वक्त कलेवा चौराहे पर सड़क किनारे बने गड़्ढे से बचने में बाइक फिसल गई। हादसे में जगजीवन की मौत हो गई। इंस्पेक्टर के मुताबिक, बाइक जगजीवन का दोस्त चला रहा था, उसका ट्राॅमा में इलाज चल रहा है। परिवार में मां अनीता देवी और पिता सत्तू प्रसाद हैं।