फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर बवाल

Sun, 02 Apr 2023 07:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मीठापुर गांव में रविवार को धर्म परिवर्तन की सूचना को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। गांव में कुछ महिला पुरुष एक घर में जुटे थे। आरोप है कि वहां पर राकेश निवासी देवन्ना खीरों, द्वारिका व भिखारी निवासी मीठापुर, राजेश निवासी साकेत नगर लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर कर रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया। वहीं चक चोरहिया गांव निवासी स्वप्निल गोस्वामी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर महिलाओं और पुरुषों को डरा धमका कर उन्हें ईसाई धर्म अपना लेने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। बताया कि जब उसे जानकारी हुई तो वह अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और इस बात को लेकर एतराज जताया। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि सूचना पर चार लोगों को कोतवाली लाया गया। चारों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें