फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिकवरी एजेंटों ने गर्भवती से की छेड़छाड़

Tue, 29 Oct 2024 06:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक निवासी गर्भवती ने फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों पर उनसे छेड़छाड़ करने और पति से बाइक छीनने की कोशिश का आरोप लगाया है। आशियाना पुलिस ने चार एजेंटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला के मुताबिक 23 अक्तूबर की सुबह वह चेकअप के लिए पति संग पीजीआई जा रही थीं। करीब दस बजे आशियाना के देवी खेड़ा में अवध रिस्क मैनेजमेंट फाइनेंस कंपनी के दो बाइकों पर सवार चार एजेंटों ने ओवरटेक कर रोक लिया। आरोप है कि उनसे छेड़खानी करने लगे। पति से बाइक छीनने का प्रयास किया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक वाहन की किस्तें जमा न होने के कारण एजेंटों ने रिकवरी के लिए दंपती को रोका था। केस दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें