फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई बाइक, 20 फीट नीचे गिरा चालक, मौत

Fri, 03 Jan 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। 
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में बृहस्पतिवार शाम बुद्धेश्वर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक डिवाइडर से टकरा गई। बाइक चालक नरपत खेड़ा निवासी वंश (19) उछल कर 20 फीट नीचे सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। पीछे बैठे कांशीराम कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय सूरज कनौजिया घायल हो गए।
विज्ञापन


शाम 7.45 बजे वंश स्पोर्ट्स बाइक लेकर दोस्त सूरज के साथ बुद्धेश्वर से दुबग्गा की ओर जा रहे थे। वह बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे और रफ्तार काफी तेज थी। बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खो गया। बाइक ओवरब्रिज के किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने दोनों को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने वंश को मृत घोषित कर दिया। सूरज का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें