फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक गिरी, पटाखों में धमाके से गई जीजा और साले की जान

विज्ञापन
विस्फोट के बाद बाइक। अहमद व सुहैल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गोसाईंगंज। क्षेत्र के मलौली में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक और गोवंश में टक्कर हो गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर जा गिरी। बाइक सवार जीजा व साला पटाखे लेकर जा रहे थे। हादसे से पटाखों में जोरदार धमाका हो गया, जिससे दोनों की मौत हो गई। उधर, बाइक की टक्कर से गोवंश की भी जान चली गई।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक मृतकों की पहचान गोसाईंगंज के मातन टोला निवासी मो. अहमद (35) व उनके साले हरदोई के अतरौली स्थित जनगांव पट्टी निवासी सुहैल (25) के रूप में हुई है। अहमद के चचेरे भाई अकील अहमद ने बताया कि दोपहर करीब 3:30 बजे अहमद साले के साथ बाइक से मरखापुर की ओर जा रहे थे। बाइक सुहैल चला रहे थे। मलौली के पास उनकी बाइक सड़क पार कर रहे गोवंश से टकरा गई।

टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरे और तेज धमाका हआ। इससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और अहमद व सुहैल बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। डीसीपी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि बाइक सवार भारी मात्रा में पटाखा लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर एडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल, एसीपी गोसाईंगंज ऋषभ रूढ़वाल, गोसाईंगंज पुलिस व दमकल कर्मी भी पहुंचे। डीसीपी ने बताया कि हलका प्रभारी विपिन सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अहमद मरखापुर के शादी समारोह में आतिशबाजी के लिए पटाखा खरीदकर ले जा रहे थे। बाइक बाजारखाला के मो. आरिफ की है।



बहन को ले जाने आए थे सुहैल

मो. अहमद के परिवार में पत्नी रुखसाना व दो बड़े भाई रफीक व शकील हैं। उनकी छह वर्ष पहले शादी हुई थी, पर संतान नहीं थी। सुहैल के परिवार में पिता पप्पू, मां महशर, भाई सोनू व साहिल हैं। सुहैल दिल्ली में सिलाई का काम करते थे। कुछ दिन पहले घर आए थे। चार दिन पहले वह बहन रुखसाना के घर उसे लेने आए थे। बहन की तबीयत खराब थी। उसे गांव ले जाकर दिखाना था।



लगा जैसे बम फट गया...

घटनास्थल के पास निर्माण सामग्री विक्रेता किशोरी लाल पटेल ने बताया कि धमाका काफी तेज था। कुछ पल के लिए लगा कि जैसे बम फट गया हो। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

विस्फोट के बाद बाइक। अहमद व सुहैल की फाइल फोटो।

विस्फोट के बाद बाइक। अहमद व सुहैल की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें