फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक सवार लुटेरों ने महिला को धक्का देकर गिराया, बालियां लूटकर भागे

Thu, 14 May 2026 02:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र के रथींद्र नगर में मंगलवार रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनकी कान की बाली लूटकर भाग निकले। पीजीआई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रथींद्र नगर निवासी पूनम के मुताबिक मंगलवार रात वह पैदल घर जा रही थीं। पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने पर वह चोटिल हो गईं। बाइक सवार बदमाश भी अनियंत्रित होकर गिर पड़े। पूनम कुछ समझ पातीं इसके पहले ही दो बदमाशों ने उनके कान की बालियां नोच लीं। शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लूट का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें