लखनऊ। आशियाना में बाइक सवार तीन बदमाशों ने युवक का मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिव नगर काॅलोनी निवासी प्रकाश सिंह के मुताबिक बीते शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे वह बाइक से कहीं जा रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र के पास किसी की कॉल आई। वह बात करने लगे। इस बीच पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लूट लिया और भाग निकले।