फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाले की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

Sat, 13 Dec 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-सात स्थित चिरैयाबाग पुल के पास शुक्रवार शाम डाले की टक्कर से बाइक सवार दंपती उसके नीचे आकर घायल हो गए। हादसे के बाद डाला छोड़कर भाग रहा चालक भी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


पीजीआई के तेलीबाग खरिका निवासी अनिल शर्मा (45) शक्ति भवन में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम छह बजे वह पत्नी सरिता के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। चिरैयाबाग पुल के पास तेज रफ्तार डाले की टक्कर से दोनों उसके नीचे आकर घायल हो गए। हादसा देख डाला चालक गोसाईंगंज खुर्दही बाजार निवासी मनीष गाड़ी छोड़कर भागने लगा और अज्ञात वाहन से टकराकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। घायल अनिल की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। वहीं मनीष के सिर पर चोट लगी है और सरिता के दोनों पैर फ्रैक्चर हुए हैं। अतिरिक्त इंस्पेक्टर विनोद पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें