लखनऊ। कृष्णानगर में वीआईपी रोड पर रविवार रात बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार महिला की सोने की चेन लूट ले गए। पुलिस लूट का केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश में लगी है।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक पारा के गायत्रीनगर देवपुर निवासी संदीप कुमार रात आठ बजे मां को स्कूटी से अवध चौराहे से पकरी पुल की ओर ले जा रहे थे। वीआईपी रोड स्थित कार शोरूम के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश उनकी मां की चेन लूट ले गए। संदीप व उनकी मां ने मदद के लिए शोर मचाया, पर लुटेरे भागने में सफल रहे। इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाया जा रहा है।