फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति चोटिल

Fri, 25 Apr 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति चोटिल
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के मोहान रोड के पास फतेहगंज इलाके में बृहस्पतिवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार उन्नाव के हसनगंज के पंचम खेड़ा निवासी पूजा (25) की मौत हो गई। हादसे में बाइक चल रहे उनके पति छोटू चोटिल हो गए। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कहना है कि बाइक सवार छोटू ने हेलमेट पहना था, पर वह नशे में थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के मुताबिक बाइक सवार दंपती फतेहगंज से होते हुए उन्नाव की तरफ जा रहे थे। मोहन रोड के पास ट्रक की टक्कर से छोटू सड़क के किनारे गिर गए। पूजा ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं। बाइक नंबर की मदद से पुलिस ने परिजनों को खबर दी। पुलिस ने ट्रक चालक झारखंड निवासी अफजाल अंसारी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें