फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में चेन लूट ले गए बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विकासखंड निवासी हीरालाल यादव की शनिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हीरा लाल यादव के मुताबिक रात नौ बजे वह परिवार के सदस्य के साथ पैदल घर जा रहे थे। वह घर से कुछ दूरी पर स्थित कैफे के पास पहुंचे ही थी कि पीछे से बाइक से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। हीरा लाल के शोर मचाने पर लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन बदमाश भाग निकले। पीड़ित ने रविवार को गोमतीनगर पुलिस को शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें