लखनऊ। गोमतीनगर स्थित काशीराम पर्यटन प्रबंधन संस्थान में सोमवार को बीबीए का छात्र एकांश सिंह (19) अपने कमरे में अचेत मिला। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से वाराणसी में गुरुद्वारे वाली गली निवासी एकांश संस्थान से बीबीए की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात आठ बजे साथ में पढ़ने वाले छात्र ने कमरे में उसे अचेत अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसका कमरा सील कर दिया। इससे पहले फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।