फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हाईवे पर खड़ी खराब पिकअप में घुसा बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर खड़ी खराब पिकअप में बाइक सवार पीछे से जा घुसा। गंभीर अवस्था में उसे पुलिस ट्रॉमा-टू लेकर गई, जहां रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने से जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार रात 9:30 बजे मऊ गांव के मीट व्यापारी जुएफ कुरैशी पीजीआई की ओर जा रहे थे। गोपालखेड़ा गांव के पास हाईवे पर खराब खड़ी पिकअप के पीछे से वह टकराकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने खराब पिकअप को हटवाया।

घटना ने एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां अंधेरा था। इस वजह से जुएफ पिकअप को नहीं देख पाए और जा टकराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें