वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
काकोरी। काकोरी इलाके में बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से गोसाईंगंज के बलीखुर्द सठवारा निवासी बाइक सवार गोल्डन यादव (22) की मौत हो गई। हादसे के वक्त युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
उनके रिश्तेदार नवनीत ने बताया कि गोल्डन बृहस्पतिवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने मलिहाबाद में गए थे। देर रात लौटते वक्त काकोरी क्षेत्र में हादसा हो गया। पुलिस ने उनके पास से मिले मोबाइल से हादसे की सूचना परिजनों को दी। उनके माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। एक दुकान पर काम कर गोल्डन अपनी दो बहनों प्रिया व जुबली की जिम्मेदारी उठा रहे थे। हादसे की सूचना पर दोनों बहनों व पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल था।