गोसाईंगंज। गंगागंज स्थित भदुवा के पास सुल्तानपुर रोड पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिवकुमार (25) की मौत हो गई। सिर पर चोट लगने से उनकी जान गई। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक बाराबंकी के लोनी कटरा स्थित जौरास निवासी शिवकुमार शुक्रवार शाम करीब आठ बजे गंगागंज के पास लोहिया ढाबे में दूध देने गए थे। सीसीटीवी कैमरे की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।