फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डाले की टक्कर से बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। थानाक्षेत्र में करोरा–खुझौली मार्ग पर सोमवार रात पिकअप डाले की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। उसके पीछे बैठे युवक का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार पिकअप पर बैठा एक व्यक्ति भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार रात सात बजे जमालपुर गांव निवासी रवि (23) साथी प्रदीप के साथ बाइक पर खुझौली स्थित ससुराल से घर लौट रहा थे। बाइक रवि चला रहे थे। फकीर खेड़ा मोड़ के पास करोरा की ओर से आ रहे पिकअप डाले से उनकी सामने से टक्कर हो गई।

दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हेलमेट न पहनने से गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि डाले की दाहिनी हेडलाइट नहीं जल रही थी। दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक डाला मोहारी खुर्द, गोसाईंगंज का अविरल प्रताप चला रहा था। वाहन पर बैठा पिहानी, हरदोई निवासी गुरमीत भी घायल हो गया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें