फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में बाइक सवार की जान गई

Tue, 01 Oct 2024 05:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। गंगागंज कस्बे में सोमवार रात सड़क हादसे में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

बाराबंकी के लोनी कटरा के बभनपुरवा गांव निवासी शोहित शर्मा (30) लखनऊ में निजी कंपनी में काम करते थे। रात आठ बजे नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।
गोसाईंगंज के गंगागंज कस्बे में अचानक सांड उनकी बाइक से टकरा गया। जब तक वह बाइक नियंत्रित कर पाते तब तक पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। बिना हेलमेट बाइक चला रहे शोहित उछलकर सड़क पर सिर के बल गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी पर पत्नी प्रीति, मां गुलाब देवी, भाई नीरज व अन्य परिजन पहुंचे। कंटेनर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा करने लगे। पुलिस अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। परिजनों ने बताया कि चार महीने पहले शोहित के पिता राम सुमिरन का बीमारी से निधन हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें