फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बीडीसी की मौत, कार चालक गिरफ्तार

Sun, 19 Apr 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आशीष यादव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
काकोरी। काकोरी के बेहटा गांव के पास शनिवार सुबह ओवरटेक के दौरान तेज रफ्तार कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) आशीष यादव (40) की मौत हो गई। बाइक चल रहे मनीष को मामूली चोट लगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार चालक बृजेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर के अनुसार, बीडीसी आशीष यादव शनिवार सुबह निजी काम से गांव के ही दोस्त मनीष के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक मनीष चला रहे थे। बेहटा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार वाहन को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही आशीष की बाइक से टकरा गई। टक्कर लगते ही आशीष यादव उछल कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से आशीष को सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से कार चालक मवई पडियाना निवासी बृजेश पटेल को पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


हेलमेट से बची मनीष की जान
हादसा इतना भीषण था कि मनीष की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे मनीष ने हेलमेट पहना था। उन्हें मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें