दुबग्गा। काकोरी में किसान पथ की सर्विस लेन पर सोमवार दोपहर सड़क हादसे में एलएलबी तृतीय सेमेस्टर का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहा छात्र सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा।
समदा चौकी प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता के अनुसार, आलमबाग स्थित जयप्रकाश नगर कॉलोनी निवासी समरिध श्रीवास्तव (18) माल क्षेत्र से परीक्षा देकर घर लौट रहा था। किसान पथ की सर्विस लेन पर चकौली मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से जा घुसा। पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार, समरिध का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।